

नवी मुंबई के सेक्टर 6 में एक डबल मर्डर की मिस्ट्री पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा ली। 70 वर्षीय महिला गीता भूषण जग्गी और उनके बेटे जितेंद्र की हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने शराब पीने के बाद जितेंद्र पर हमला किया और फिर महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों, संज्योत मंगेश दोडके और शुभम महिंद्रा को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।