

यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को सूचित किया कि वह रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध हैं। मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच 23 जनवरी को वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला होगा। अगर रोहित शर्मा भी चयनित होते हैं, तो मुंबई की टीम में अंजिक्य रहाणे, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जैसे दिग्गज होंगे। यशस्वी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया है।