

चीन अपनी नौसेना के विस्तार के साथ पाकिस्तान की ताकत बढ़ा रहा है। एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि पाकिस्तान 50 युद्धपोत बना रहा है, जिनमें चीन का बड़ा योगदान है। 8 नई सबमरीन भी बन रही हैं। भारतीय नौसेना इंडियन ओशन में चीन की हर हरकत पर नज़र रखे हुए है। एडवांस सर्विलांस और एआई टेक्नोलॉजी से चीन के जहाज और सबमरीन पर कड़ी निगरानी जारी है।