

अमेरिका में अवैध एंट्री के लिए खतरनाक ‘डंकी रूट’ का चलन बढ़ रहा है। हाल ही में 104 भारतीय डिपोर्ट होकर भारत लौटे। ये लोग जंगल, कीचड़ और खतरनाक रास्तों से गुजरे थे। परिवारों ने अमेरिका पहुंचने के लिए लाखों रुपये खर्च कर जमीन और संपत्ति तक बेच दी। साइबर ठगी और जानलेवा जोखिम के बावजूद हर साल हजारों भारतीय इस सपने के पीछे अपना सब कुछ गंवा देते हैं।