

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार खत्म हो चुका है। 5 फरवरी को 1.56 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। 13,766 पोलिंग बूथ तैयार हैं, जिनमें 733 बूथ दिव्यांगों के लिए विशेष हैं। आचार संहिता उल्लंघन के 1000 से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए 220 पारा मिलिट्री कंपनियां तैनात हैं। एग्जिट पोल पर सुबह 7 से शाम 6:30 बजे तक प्रतिबंध रहेगा।