

अमेरिका द्वारा गाजा के लोगों को मिस्र और जॉर्डन शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर फ्रांस और स्पेन ने कड़ा विरोध जताया। दोनों देशों ने इसे मानवीय दृष्टिकोण से अस्वीकार्य बताया। इंडोनेशिया ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया, इसे गाजा के लोगों को उनके ही घर से विस्थापित करने जैसा बताया। यह विवाद इजरायल-हमास संघर्ष विराम के बाद सामने आया है, जब गाजा के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई है।