

इसरो के 100वें मिशन NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट में तकनीकी खराबी आई है। श्रीहरिकोटा से 29 जनवरी को लॉन्च हुए इस मिशन में थ्रस्टर्स फेल होने से सैटेलाइट को वांछित कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका। हालांकि, इसरो ने कहा कि सैटेलाइट का सिस्टम हेल्दी है और वैकल्पिक रणनीतियों पर काम हो रहा है। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए अहम माना जा रहा था।