

खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी दी है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट में मान की जगह मंत्री बरिंदर गोयल तिरंगा फहराएंगे। प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस ने वीडियो जारी कर युवाओं को भड़काने की कोशिश की है। पुलिस ने फरीदकोट में खालिस्तान समर्थक नारों की जांच शुरू कर दी है।