

मशहूर डायरेक्टर श्याम बेनेगल का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने ‘अंकुर’, ‘जुबैदा’ जैसी ऐतिहासिक फिल्में और ‘भारत एक खोज’ जैसे लोकप्रिय सीरियल बनाए। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बेनेगल की पहली फीचर फिल्म ‘अंकुर’ ने भारतीय सिनेमा में नया युग शुरू किया।