

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि अगले 5 वर्षों में मध्य प्रदेश सरकार 2.7 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेगी। इस साल एक लाख पदों के लिए विज्ञापन जारी होंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार खाली पदों को तीन साल के भीतर भरने जा रही है। साथ ही कई योजनाओं में फंड ट्रांसफर भी किया गया।