

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और आर्थिक सुधारों के जनक डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। अंतिम संस्कार राजघाट के पास होगा। आज सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक और कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित।