

दावोस में WEF 2025 के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए मोदी सरकार के 4 सूत्रीय प्लान की जानकारी दी। इसमें बुनियादी ढांचे में निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर जोर, समावेशी विकास और प्रक्रियाओं के सरलीकरण को प्राथमिकता दी गई है। बजट 40 बिलियन से बढ़ाकर 145 बिलियन डॉलर किया गया। डिजिटल और सामाजिक बुनियादी ढांचे पर भी फोकस है।