

राजस्थान सरकार ने शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में सीईटी स्कोर कार्ड में बदलाव का प्रस्ताव मंजूर किया। अब सीईटी स्कोर 1 से बढ़ाकर 3 वर्ष तक काउंट किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्थान अधीनस्थ एवं लिपिक सेवा नियम 2022 में संशोधन भी किया गया। मंत्री सुमित गोदारा और जोगाराम पटेल ने इस फैसले की जानकारी दी। यह बदलाव कर्मचारी चयन बोर्ड के प्रस्ताव पर किया गया।