

रूस-यूक्रेन युद्ध तीन साल पूरे करने वाला है। यूक्रेन ने भारत से शांति लाने में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद जताई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने भारत को वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि उसकी भूमिका निर्णायक हो सकती है। वहीं, ट्रंप ने अपने चुनावी वादे में इस युद्ध को समाप्त करने का दावा किया था। अब नजरें नई अमेरिकी सरकार और भारत की पहल पर टिकी हैं।