

सऊदी अरब ने भारतीय कामगारों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। मानव संसाधन मंत्रालय ने जबरन श्रम मजदूरी खत्म करने के लिए नई नीति शुरू की है, जिससे सऊदी अरब पहला देश बन गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय श्रम प्रोटोकॉल को अपनाया। इस कदम से देश में काम करने वाले सभी प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। यह क्राउन प्रिंस MBS के विजन 2030 का हिस्सा है।