

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि अमेरिका ने 487 भारतीय नागरिकों के खिलाफ निर्वासन आदेश जारी किए हैं। भारत सरकार ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी प्रशासन से संपर्क किया है। दुर्व्यवहार की चिंताओं पर विदेश मंत्रालय ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रत्येक निर्वासित भारतीय से जानकारी जुटाई जाएगी कि वे अमेरिका कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन था।