

दिल्ली चुनावी राजनीति अब धर्म और महाभारत काल तक पहुंच गई है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया, तो हरियाणा के सीएम ने ‘कालिया नाग’ की कहानी से पलटवार किया। वहीं, यूपी सीएम योगी ने यमुना की दुर्गंध को ‘आप’ सरकार का पाप बताया। चुनावी माहौल में धर्म और पौराणिक कथाएं अब तीखे आरोप-प्रत्यारोप का जरिया बन गई हैं।