

दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने यमुना नदी के दोनों किनारों को रोपवे से जोड़ने का मेगा प्रोजेक्ट प्रस्तावित किया। डीडीए को सर्वे कर एक महीने में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। यह परियोजना पॉल्यूशन फ्री ट्रांसपोर्ट और नेट जीरो कार्बन ट्रांसपोर्टेशन में मिसाल बनेगी। रोपवे हर केबल कार में 50 यात्रियों की क्षमता के साथ सुबह से रात तक सुविधा देगा।